Terrorist attack update: आतंकी हमले में एक जवान शहीद, एक की हालत गंभीर, पांच जवान हुए थे घायल

Ads

One soldier martyred in terrorist attack: आतंकी हमले में घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है, एक और सैनिक की हालत गंभीर है

  •  
  • Publish Date - May 4, 2024 / 11:25 PM IST,
    Updated On - May 4, 2024 / 11:26 PM IST

terrorist attack

One soldier martyred in terrorist attack पुंछ, जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में घायल हुए भारतीय वायुसेना के पांच जवानों में से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है, एक और सैनिक की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है जबकि बाकी तीन की हालत स्थिर है। सुरक्षा बल के अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

read more: दो दिन बाद बदलने वाली है इन राशियों की जिंदगी, शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन से होगी पैसों की बारिश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। स्थानीय राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वाहनों को शाहसितार के पास जनरल क्षेत्र में एयर बेस के अंदर सुरक्षित कर दिया गया है। सैन्यकर्मियों को चोटें आई हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। सुरक्षा बलों के अधिकारी ने जानकारी दी है।

read more:  रोहित वेमुला की आत्महत्या का ‘राजनीतिकरण’ करने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए: सीतारमण