अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: March 24, 2022 11:43 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 24 मार्च (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण का केवल एक मरीज उपचाराधीन है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और संक्रमितों की संख्या 10,031 है। कोविड-19 से अभी तक 129 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 9,901 हो गई।

प्रशासन ने अभी तक 7.08 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। केन्द्र शासित प्रदेश में 3.04 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में