विपक्षी नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट मामले पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

Ads

विपक्षी नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट मामले पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 12:05 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 12:05 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट और भारत पर इसके प्रभाव को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया।

संसद भवन के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कुछ अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

उन्होंने एक बड़ा बैनर ले रखा था, जिस पर ‘इंडिया नीड्स लीडरशिप, नॉट साइलेंस’ (भारत को नेतृत्व की जरूरत है, चुप्पी की नहीं)’ लिखा हुआ था।

विपक्षी सांसदों ने ‘अमेरिका के सामने सरेंडर करना बंद करो’ जैसे नारे लगाए।

विपक्ष की मांग है कि संसद में पश्चिम एशिया संकट पर अल्पकालिक चर्चा होनी चाहिए।

भाषा हक

हक वैभव

वैभव