केरल के दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

Ads

केरल के दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने दी तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 01:29 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 01:29 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 10 जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को केरल के दो जिलों में सुबह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है, जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय बना हुआ है।

आईएमडी ने अलपुझा और एर्नाकुलम जिलों में सुबह 10 बजे से तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का अर्थ है कि 11 से 20 सेंटीमीटर तक भारी वर्षा होगी।

इसके अलावा, विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड सहित कई जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाओं की संभावना जताई है।

मंगलवार को केरल के कई हिस्सों में तेज बारिश और हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ था, विशेषकर उत्तरी जिलों में व्यापक जलभराव देखा गया। कुछ क्षेत्रों में एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने लगातार मानसूनी गतिविधि को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

भाषा मनीषा

मनीषा