शाह, नड्डा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

शाह, नड्डा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

शाह, नड्डा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने हिमंत बिस्व सरमा को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: May 10, 2021 9:01 am IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई दी और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छुएगा।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम का मुख्यमंत्री बनने और मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को बधाई। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में असम शांति, विकास और समृद्धि का नया मानदंड तय करेगा।’’

राजनाथ सिंह ने सरमा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हिमंत बिस्व सरमा को बधाई। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करता हूं कि उनके नेतृत्व में सरकार असम के विकास के लिए निरंतर काम करेगी और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगी।’’

भाजपा अध्यक्ष ने सरमा को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में असम की राजग सरकार राज्य की अपेक्षाओं को पूरा करेगी।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा, ‘‘हिमंत बिस्व सरमा को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके ऊर्जावान नेतृत्व में असम राज्य विकास की नित नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेगा।’’

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में