कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया

कर्नाटक में अब तक 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: January 29, 2021 11:03 am IST

बेंगलुरु, 29 जनवरी (भाषा) कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से अब तक राज्य में 2.84 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

सुधाकर ने ट्वीट किया, ” दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, अब सबसे तेज टीकाकरण अभियान बन गया है। 16 जनवरी को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।”

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में बृहस्पतिवार तक 2,84,385 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा चुका था। बृहस्पतिवार के दिन ही 18,230 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया।

भाषा शफीक उमा

उमा


लेखक के बारे में