जम्मू-कश्मीर सरकार के विभिन्न विभागों में 40,000 से अधिक पद रिक्त

Ads

जम्मू-कश्मीर सरकार के विभिन्न विभागों में 40,000 से अधिक पद रिक्त

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:19 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 11:19 PM IST

जम्मू, 10 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों में वर्तमान में कुल 40,661 पद रिक्त हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आयुक्त सचिव एम राजू ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इन रिक्तियों में 3,808 राजपत्रित पद, 24,507 गैर-राजपत्रित पद और 12,351 एमटीएस के पद शामिल हैं।

राजू ने यह जानकारी मुख्य सचिव अटल दुल्लू द्वारा यहां बुलाई गई एक बैठक में साझा की। इस बैठक में विभिन्न विभागों में जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के माध्यम से की जा रही भर्तियों की स्थिति और प्रगति की समीक्षा की गई।

राजू ने बताया कि प्रमुख विभागों में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में रिक्तियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें 2,497 राजपत्रित, 8,088 गैर-राजपत्रित और 2,712 एमटीएस पद रिक्त हैं। जबकि कृषि, विद्युत, वित्त, राजस्व, वन, लोक निर्माण और युवा सेवा एवं खेल जैसे अन्य विभागों में भी पर्याप्त रिक्तियां हैं।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत