ISI Agent Arrested: नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, इस जगह पर थी पोस्टिंग

Ads

नौसेना का लांस नायक निकला ISI का एजेंट, पाकिस्तान को दे रहा था ये खुफिया जानकारी, UP ATS arrests Navy man for spying for ISI

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:47 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 12:11 AM IST
HIGHLIGHTS
  • यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के लांस नायक को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा का रहने वाला है और कोच्चि में तैनात था।
  • युद्धपोतों सहित संवेदनशील नौसैनिक जानकारी और तस्वीरें साझा करने का आरोप।

लखनऊ: ISI Agent Arrested: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में नौसेना के एक लांस नायक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। एटीएस ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और भारत से संबंधित संवेदनशील जानकारी उसे दे रहा था। spying for ISI

बयान के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक और निगरानी के आधार पर की गई जांच में संदिग्ध की पहचान आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी (24) के रूप में हुई, जो केरल के कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान में लांस नायक के पद पर तैनात था। एटीएस के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी ने आईएसआई एजेंट से संपर्क स्थापित किया और अपने बैंक खाते से एजेंट को रुपये भेजे थे। एटीएस ने बताया कि आरोपी ने युद्धपोतों सहित रणनीतिक रूप से संवेदनशील नौसैनिक संपत्तियों की तस्वीरें साझा कीं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान इन तथ्यों की पुष्टि होने के बाद सोमवार को आदर्श कुमार को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और पाकिस्तानी खुफिया नेटवर्क से आपराधिक संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एटीएस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़ेंः-

आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में किसे गिरफ्तार किया गया है?

उत्तर प्रदेश एटीएस ने नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है, जो आगरा का रहने वाला है और कोच्चि में तैनात था।

आरोपी पर क्या आरोप लगाए गए हैं?

आरोप है कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट के संपर्क में रहकर भारत से जुड़ी संवेदनशील सैन्य जानकारी और युद्धपोतों की तस्वीरें साझा कीं।

आरोपी की गिरफ्तारी कैसे हुई?

एटीएस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

क्या आरोपी ने आईएसआई एजेंट को पैसे भी भेजे थे?

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने बैंक खाते से आईएसआई एजेंट को पैसे भी भेजे थे।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के साथ क्या कार्रवाई की गई?

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।