देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की 87.6 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं:स्वास्थ्य मंत्रालय

Ads

देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की 87.6 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं:स्वास्थ्य मंत्रालय

  •  
  • Publish Date - September 28, 2021 / 09:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) देश में अब तक कोविड-रोधी टीके की 87.6 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को शाम सात बजे तक देशभर में टीके की 49 लाख से अधिक खुराक दी गईं। देर रात तक अंतिम आंकड़े प्राप्त होने पर इस संख्या में वृद्धि की उम्मीद जतायी गई है।

केंद्र सरकार के कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 18 साल से अधिक आयुवर्ग के पात्र लोगों को टीका लगाने के चरण की शुरुआत एक मई से की थी।

भाषा शफीक माधव

माधव