पी रवि कुमार कर्नाटक के नए मुख्य सचिव नियुक्त
पी रवि कुमार कर्नाटक के नए मुख्य सचिव नियुक्त
बेंगलुरु, 30 दिसंबर (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी पी रवि कुमार कर्नाटक के नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए हैं।
कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के उपसचिव मुल्लई मूहिलन ने बुधवार को एक आदेश में कहा कि कुमार 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे टी एम विजय भास्कर की जगह लेंगे।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि फिलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात कुमार राज्य के 38वें मुख्य सचिव होंगे।
भाषा नेत्रपाल उमा
उमा

Facebook


