दरिंदगी की दर्दनाक दास्तां, 16 साल की लड़की के साथ पिछले 6 माह से 10 लोग कर रहे थे दुष्कर्म

दरिंदगी की दर्दनाक दास्तां, 16 साल की लड़की के साथ पिछले 6 माह से 10 लोग कर रहे थे दुष्कर्म

दरिंदगी की दर्दनाक दास्तां, 16 साल की लड़की के साथ पिछले 6 माह से 10 लोग कर रहे थे दुष्कर्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: February 12, 2020 11:11 am IST

मुंबई। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप की दर्दनाक दास्तां सामने आयी है। नाबालिग के साथ पिछले 6 माह से लगभग 10 लोगों द्वारा बलात्कार किया जा रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक मंदिर के सामने मंगलवार को उस लड़की का रोते हुए लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:आपने भी नहीं देखा होगा तस्करी का ऐसा अजीबोगरीब हथकंडा, सुरक्षा अधिकारी भी रह …

पुलिस के पूछताछ के बाद पता चला कि लड़की और कुछ आरोपी दोस्त थे, बाद में कुछ और लोग इस अपराध में शामिल हो गए, आरोपियों में कुछ ऑटो-रिक्शा चालक हैं, जो छह महीने तक उसे अलग-अलग जगह ले जाते रहे और जहां उन्होंने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। बच्ची तनाव में थी लेकिन पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर विश्वास में लिया, जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:निर्भया के परिजनों ने CMO से की बदसलूकी, कहा- कौन है वो? क्‍यों गई …

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से पांच को आईपीसी की धारा 376-डी, पोक्सो अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई थी और वह अपनी मां के साथ रहती थी, जो घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम करती है।पुलिस ने बताया कि विजापुर नाका पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: सन्न रह गए पुलिस की टीम, जब एक मकान में मिली तीन बच्चों सहित 5 लोगो…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com