जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती पुंछ इलाके में बुधवार को एक पाकिस्तानी सैन्य हेलीकॉप्टर को मंडराते देखा गया है। सैन्य सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है। बताया जाता है कि ये पाकिस्तान की सेना का ये हेलीकॉप्टर पुंछ में नियंत्रण रेखा के 300 मीटर के करीब तक आ पहुंचा था, लेकिन इसके बाद वो वापस लौट गया।
शादी तय होने पर घर से भागी बेटी, पिता ने गोली मारकर हत्या की
सेना के सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर ने भारतीय वायुसीमा क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं किया और बिना नियंत्रण रेखा पार किए ही वापस लौट गया। ये घटना सुबह पौने दस बजे से दस बजे के बीच हुई और इस दौरान हेलीकॉप्टर पाक अधिकृत कश्मीर के पालांद्री इलाके के ऊपर ही मंडराता रहा।
Visual of the Pakistan military helicopter which came up to 300 metres of the LOC near Poonch, but then returned. pic.twitter.com/yqyHBiEdwB
— ANI (@ANI) February 21, 2018
आपको बता दें कि पाकिस्तान की ओर से हाल के दिनों में अक्सर बिना उकसावे के गोलाबारी की जाती रही है, जिसके जवाब में भारत की ओर से भी मुंहतोड़ कार्रवाई की जाती रही है। जिस वक्त पाकिस्तानी सेना का ये हेलीकॉप्टर नियंत्रण रेखा के पास उड़ान भर रहा था, उस वक्त भी भारतीय जवान पूरी तरह तैनात थे कि अगर उसने भारतीय वायु क्षेत्र में घुसने की कोशिश की तो उसे नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा।
वेब डेस्क, IBC24