पाकिस्तान ने डर की वजह से भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी वापस ली: मुख्यमंत्री उमर

Ads

पाकिस्तान ने डर की वजह से भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी वापस ली: मुख्यमंत्री उमर

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 07:05 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 07:05 PM IST

जम्मू, 10 फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टी20 विश्व कप में भारत के साथ खेलने को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान का मजाक उड़ाया और कहा कि धमकी देने वालों को अपने वादे पर कायम रहने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

बांग्लादेश और श्रीलंका के दबाव में पाकिस्तान सरकार द्वारा बहिष्कार का आह्वान वापस लिए जाने के बाद कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान का बहुचर्चित मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों से कहा, “अब जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला कर लिया है, तो मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर आप अपने वादे पर कायम नहीं रह सकते तो धमकी न दें। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच न खेलने की धमकी दी थी लेकिन फिर वे डर गए और अपनी धमकी वापस ले ली।”

उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी धमकियों पर अमल करने की हिम्मत नहीं रखते, उन्हें ऐसी धमकियां देनी ही नहीं चाहिए।

अब्दुल्ला ने कहा, “उन्हें चुपचाप मैदान में आकर मैच खेलना चाहिए, मैच में जो भी होगा देखा जाएगा।”

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल