हनीप्रीत का कबूलनामा, पंचकूला में फैली हिंसा की रची गई थी साजिश

Ads

हनीप्रीत का कबूलनामा, पंचकूला में फैली हिंसा की रची गई थी साजिश

  •  
  • Publish Date - October 11, 2017 / 12:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

 

राम रहीम की सबसे बड़ी राजदार हनीप्रीत ने पुलिस रिमांड में यह मान लिया की 25 अगस्त को भड़की हिंसा को भड़कान में उसका हाथ था। मंगलवार को जज के सामने रोकर अपनी रिमांड नहीं बढ़ाने की गुहार लगाने वाली प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत ने आज पुलिस रिमांड में पहली बार अपना मुंह खोला, हनीप्रीत ने माना कि राम रहीम को रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा की साजिश में वह शामिल थी।

हनीप्रीत बोली पापाजी की पीठ और कमर में दर्द होगा मुझे उनके पास भेज दिया जाए

हनीप्रीत ने बताया की राम रहीम को दोषी ठहराने के पहले 17 अगस्त को डेरे में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें हिंसा की साजिश रची गई। हनी ने बताया कि हिंसा की साजिश के तहत किसको कहां भेजना है, किन इलाकों में हिंसा फैलानी है। इसके लिए रोड़ मैप तैयार किए गए थे। हनीप्रीत ने बताया की इस हिंसा के लिए तैयार किया गया रोड मैप मेरे सिरसा स्थित लैपटाॅप में सुरक्षित है। 

हनीप्रीत का पूर्व पति बोला, मैंने हनी और राम रहीम को निर्वस्त्र संबंध बनाते देखा