नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजा बांठिया सोमवार को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प के दौरान घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि कानून व्यवस्था की निगरानी के दौरान बांठिया के हाथ और पैर में चोटें आईं और उनका इलाज किया गया।
उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली क्षेत्र में हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कथित तौर पर सुरक्षा बलों पर पथराव और हमला करने के कारण घायल हुए कई पुलिस कर्मियों में बांठिया भी शामिल थे।
सूत्रों ने बताया कि बांठिया की हालत स्थिर है और वह इलाज के बाद भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं।
भाषा नोमान नोमान दिलीप
दिलीप