दिल्ली में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
Modified Date: September 14, 2025 / 10:54 am IST
Published Date: September 14, 2025 10:54 am IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, साथ ही मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत था।

दिल्ली में रविवार को सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 105 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुमित अमित

अमित


लेखक के बारे में