विमान में चालक दल की महिला सदस्यों की तस्वीरें खींचने के आरोप में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज

Ads

विमान में चालक दल की महिला सदस्यों की तस्वीरें खींचने के आरोप में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 07:20 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 07:20 PM IST

हैदराबाद, 26 अप्रैल (भाषा) कोयंबटूर से उदयपुर जाने वाली एक उड़ान में फोन कैमरे से चालक दल की महिला सदस्यों की ‘‘आपत्तिजनक’’ तरीके से तस्वीरें खींचने के आरोप में 30 वर्षीय एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरजीआई हवाई अड्डे की पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई शिकायत में एयरलाइन कर्मचारियों ने बताया कि यह घटना 24 अप्रैल को हुई थी।

विमान के उतरने के बाद कथित तौर पर नशे में धुत एक यात्री को विमान से उतार दिया गया, जो एक व्यवसायी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर यात्री के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, हावभाव या कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्री पर फोन कैमरे की मदद से चालक दल की महिला सदस्यों की तस्वीरें खींचने का आरोप है। हालांकि, यात्री ने आरोपों को खारिज किया है।

पुलिस ने बताया कि कोयंबटूर में कारोबार करने वाला यात्री उदयपुर जा रहा था।

भाषा शफीक नरेश

नरेश