Remo D'Souza Conversion Story / Image Source : screengrab
एंटरटेनमेंट डेस्क : Remo D’Souza Conversion Story फिल्म इंडस्ट्री में रेमो डिसूजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रमेश गोपी नायर के रूप में जन्मे रेमो ने सफलता पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। हाल ही में एक व्लॉग में उन्होंने अपने जीवन के सबसे निजी पहलुओं, विशेष रूप से अपने नाम बदलने और धर्म परिवर्तन को लेकर फैली गलतफहमियों पर खुलकर बात की है।
रेमो डिसूजा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ईसाई धर्म अपनी मर्जी से अपनाया था, न कि अपनी पत्नी लिजेल के कारण। ( Smallest Shivling in Remo’s House )अक्सर लोगों के बीच यह धारणा रही है कि लिजेल से शादी के बाद उन्होंने धर्म बदला, लेकिन रेमो ने एक व्लॉग में इसे पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि यह उनकी अपनी आध्यात्मिक पसंद थी। उन्होंने कहा की मैं लोगों को बताना चाहूंगा कि मैं पत्नी लिजेल के कारण कन्वर्ट नहीं हुआ। तब मेरी उम्र 15 साल थी। मैं चर्च के लिए बहुत काम करता था, तो फादर ने पूछा कि तुम कन्वर्ट क्यों नहीं हो जाते। मैंने पापा को पूछा, उन्होंने मना नहीं किया।
दिलचस्प बात यह है कि रेमो के घर में ईसा मसीह की प्रतिमा है, वहीं भगवान गणेश और महादेव की भी उतनी ही श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है। ( Ramesh Gopi Nair to Remo D’Souza )व्लॉग के दौरान लिजेल ने घर का वह कोना दिखाया जहाँ भगवान शिव की एक भव्य मूर्ति और शिवलिंग स्थापित है। रेमो ने बताया कि उनके पास दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग भी मौजूद है।