विजयवाड़ा: Pawan Kalyan Son Injured News आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में अपने स्कूल में आग लगने के कारण झुलस गए। जन सेना पार्टी ने यह जानकारी दी।
Pawan Kalyan Son Injured News जन सेना पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस घटना के कारण मार्क के हाथ एवं पैर झुलस गए हैं और धुएं के कारण उनके फेफड़े भी प्रभावित हुए हैं। उसने बताया कि मार्क का सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
कल्याण ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैंने अराकू घाटी के पास कुरीडी के ग्रामीणों से वादा किया था कि मैं तय कार्यक्रम के अनुसार उनसे मिलने जाऊंगा और मैं यह दौरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’ उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में विकास कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के बाद वह तत्काल सिंगापुर रवाना होंगे।