कोरोना को लेकर कांग्रेस का वार- जमीन पर फेल रहने के बावजूद प्रचार में लगी है आप सरकार

Ads

कोरोना को लेकर कांग्रेस का वार- जमीन पर फेल रहने के बावजूद प्रचार में लगी है आप सरकार

  •  
  • Publish Date - November 28, 2020 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

नयी दिल्ली, 28 नवम्बर (भाषा) कोविड-19 महामारी के बीच दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि यह सरकार जमीनी स्तर पर कार्य करने में विफल में रहने के बावजूद प्रचार और विज्ञापन करने में लगी हुई है।

Read More: शादी में सास ने दामाद को गिफ्ट किया एके 47 रायफल, यकीन न हो तो देखिए ये वीडियो

पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आंकड़ों के हवाले से दावा किया कि आप सरकार शहर में एक भी नया अस्पताल खोलने में विफल रही है।

खेड़ा ने कहा, ‘‘यह एक ऐसी सरकार है जो प्रचार और विज्ञापन पर काम करती है। जमीनी हकीकत यह है कि कोरोना वायरस महामारी जैसे संकट के समय इस सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है।’’

Read More: सस्ता हुआ सोना, 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है गोल्ड

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

खेड़ा ने कोविड-19 के खिलाफ टीकों के विकास संबंधी कार्यों की समीक्षा करने के लिए तीन शहरों के दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा और दावा किया कि सब कुछ ‘‘इवेंट मैनेजमेंट’’ में बदल गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार की स्पष्ट नीति होनी चाहिए कि वह विभिन्न श्रेणियों के बीच टीके को कब और कैसे आवंटित करेगी जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जानना चाहा है। पहले इस पर काम किया जाना चाहिए, प्रचार बाद में भी हो सकता है।’’

ये भी पढ़ें- जाइया मिर्च के उत्पादन ने दी पहचान, अब बलरामपुर के रामलाल IIT में करेंगे रिसर्च

सत्तारूढ़ आप सरकार पर निशाना साधते हुए खेड़ा ने आरोप लगाया कि चुनाव घोषणा पत्र में 30 हजार बिस्तरों का वादा किया गया था लेकिन पांच साल से अधिक के कार्यकाल में सरकारी अस्पतालों में केवल 776 बिस्तरों को जोड़ा गया है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल सरकार ने एक भी नया अस्पताल नहीं खोला।

उन्होंने दावा किया कि आप सरकार ने एक हजार मोहल्ला क्लीनिकों के निर्माण का वादा किया था लेकिन इस समय ऐसे लगभग 200 क्लीनिक ही चल रहे है।

पढ़ें- वाहन चेकिंग में 17 लाख की अवैध शराब जब्त, चालक सहित तीन लोगों को पुलिस ने दबोचा

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार जमीनी स्तर पर काम करने में विफल रही है और दिल्ली के लोग उनकी गलतियों के परिणामों को भुगत रहे हैं।’’