भारत के लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ किया: राहुल

Ads

भारत के लोग जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ किया: राहुल

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 07:40 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट और एलपीजी के कथित संकट को लेकर सोमवार को दावा किया कि सभी भारतीय नागरिक जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ कर दिया है।

रुपया सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान अमेरिका मुद्रा के मुकाबले 95 के स्तर को पार कर गया और अंत में 94.78 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर रहा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले 95 से 100 की तरफ बढ़ रहा है, शेयर बाजार धाराशायी हो चुका है, अर्थव्यवस्था ढह गई, नौकरियां चली गईं, आय गिर रही, बचत खत्म हो गई और सिलेंडर उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसा क्यों? प्रधानमंत्री ने समझौता कर लिया है।’’

राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी और अपने वित्तीय ढांचे की रक्षा करने के लिए बेताब हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीय जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के भविष्य को ‘सरेंडर’ कर दिया है।

भाषा हक

हक संतोष

संतोष