Home » Country » Fuel Prices Hiked in India Amid Iran-US Tensions, Opposition Targets PM Modi Over Inflation
Petrol Diesel Rates Increased : ‘चुनाव खत्म, अब वसूली शुरू!’ पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर कांग्रेस का PM Modi पर हमला, अखिलेश बोले- साइकिल ही है असली विकल्प
Ads
मध्य पूर्व में बढ़ते ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये और CNG के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। महंगाई के इस झटके पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को 'महंगाई मैन' बताया, जबकि Akhilesh Yadav ने कहा कि 'साइकिल से बेहतर कुछ नहीं'।
नई दिल्ली:Petrol Diesel Rates Increased ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव की तपिश अब भारतीय रसोई और जेब तक पहुंच गई है। मध्य पूर्व में बिगड़ते हालातों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने आज सुबह भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि CNG की कीमतों में भी 2 रुपये का इजाफा हुआ है। नए रेट आज से पूरे देश में लागू हो गए हैं, जिस पर अब देश में जबरदस्त सियासत शुरू हो गई है।
‘मोदी की वसूली शुरू हो गई है’
महंगाई के इस ‘हंटर’ पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम को ‘महंगाई मैन’ करार देते हुए कहा कि “चुनाव खत्म होते ही मोदी की वसूली शुरू हो गई है।” Petrol Diesel Price Today कांग्रेस का आरोप है कि जनता को राहत देने के बजाय सरकार उन पर बोझ डाल रही है।
‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया.
• पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया
• वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए
वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर चुटकी ली है। उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आगे बढ़ना है तो साइकिल ही विकल्प है, हमने तो पहले ही कहा था कि साइकिल से बेहतर कुछ नहीं।”