Plastic Notes India: जल्द आएंगे प्लास्टिक के 10 और 20 रुपये के नोट, RBI ने जारी किया टेंडर.....जानें कब होंगे लॉन्च /image: AI Generated
नई दिल्ली। Plastic Notes India: क्या आपके जेब में रखें हुए नोट अक्सर गलती से फट जाते हैं? अब ये परेशानी जल्दी ही दूर होने वाली है क्योंकि आरबीआई अब प्लास्टिक नोट लाने की तैयारी में है। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण शाखा ने प्लास्टिक नोट बनाने वाले बेस मटीरियल के लिए एक ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। प्लास्टिक नोट आने बाद भी बाजार में कागजी बैंक नोट पूरी तरह से प्रचलन में रहेंगे।
Plastic Notes India संभावना जताई जा रही है कि प्लास्टिक नोटों का चलन अगले साल यानि 2027 से शुरू हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआत में केवल 10 रुपये और 20 रुपये के ही पॉलीमर नोट जारी किए जाने की संभावना है। ये नोट मौजूदा कागज वाले नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होंगे। ये नोट (RBI Polymer Notes) जल्दी नहीं फटेंगे, पानी से खराब नहीं होंगे और लंबे समय तक उपयोग में रहेंगे, जिससे नोट बदलने की जरूरत कम पड़ेगी और सरकार का नोट छापने का खर्च भी कम हो सकता है। बाजार में पहले से मौजूद कागजी नोट पूरी तरह से प्रचलन में रहेंगे। प्लास्टिक नोट केवल एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में सिस्टम में शामिल किए जाएंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण शाखा ने प्लास्टिक नोट (RBI Plastic Notes) बनाने वाले बेस मटीरियल के लिए एक ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। इस ग्लोबल टेंडर के जरिए अंतरराष्ट्रीय बिडर्स को देश के लिए पॉलीमर सबस्ट्रेट बनाने और उसकी आपूर्ति करने के लिए आमंत्रित किया गया है। EOI के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त तय की गई है।
Plastic Notes India दुनिया के करीब 60 देशों में पॉलीमर नोट (RBI Polymer Notes) पहले से उपयोग किया जा रहा हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, कनाडा, मलेशिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों भी शामिल है। इन नोटों का फायदा यह है कि ये पानी और गंदगी से जल्दी खराब नहीं होते।
ये भी पढ़ें