सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया पहुंचे, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट आयोजित की गई है बैठक

Ads

सैन्य कमांडरों के सम्मेलन में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया पहुंचे, ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट आयोजित की गई है बैठक

  •  
  • Publish Date - March 6, 2021 / 04:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

केवडिया (गुजरात), छह मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह गुजरात में केवड़िया पहुंचे जहां वह सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करेंगे । शीर्ष सैन्य कमांडरों की बैठक ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट हो रही है।
Read More: पीतल के सामान पर चढ़ाई सोने की पॉलिश, फिर Gold बताकर बेच दिया 5 लाख 70 हजार रुपए में

अधिकारियों के अनुसार अहमदाबाद हवाई अड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री केवड़िया के लिये रवाना हुए । केवडिया प्रदेश की राजधानी अहमदाबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर है ।

Read More: रेत माफिया अब भी बेलगाम! इतनी चौकसी के बाद भी क्यों नहीं हो पा रहा माफिया पर कंट्रोल?

उन्होंने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी एवं उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की ।

प्रधानमंत्री सशस्त्र बलों के शीर्ष कमांडरों के तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे । सम्मेलन की शुरूआत बृहस्पतिवार को हुई थी ।
Read More: Road Safety World Series 2021: जमकर बोला सचिन-सहवाग का बल्ला, बांग्लादेश लेजेंड्स को 10 विकेट से हराया

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को यहां पहुंचे थे।