प्रधानमंत्री ने फोन कर दलाई लामा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने फोन कर दलाई लामा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने फोन कर दलाई लामा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: July 6, 2021 8:06 am IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘86वें जन्मदिन पर मैंने दलाई लामा से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हम उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।’’

दलाई लामा का जन्म छह जुलाई 1935 को उत्तरी तिब्बत में आमदो के एक छोटे से गांव तकछेर में एक कृषक परिवार में हुआ था। उनके बचपन का नाम ल्हामो दोनडुब था। उन्हें 1989 में शांति का नोबेल सम्मान मिला था।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में