प्रधानमंत्री ने भिवाड़ी की फैक्टरी में आग लगने की घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Ads

प्रधानमंत्री ने भिवाड़ी की फैक्टरी में आग लगने की घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 01:44 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 01:44 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत की घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।

मोदी ने कहा, ‘जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करोली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से सात मजदूर जिंदा जल गए। दो मजदूर अब भी फैक्टरी के अंदर फंसे हुए हैं।

अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को नियमित गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

भाषा नोमान मनीषा

मनीषा