प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

Ads

प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - May 5, 2021 / 06:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने पर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को बधाई दी।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में ममता बनर्जी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस तत्काल बाद मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए ममता दीदी को बधाइयां।’’

शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कोविड-19 स्थिति से निपटना होगी।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा