प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं
Modified Date: June 2, 2026 / 09:04 am IST
Published Date: June 2, 2026 9:04 am IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर मंगलवार को राज्य के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास में सहयोग देने तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

तेलंगाना का गठन दो जून, 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग कर भारत के 29वें राज्य के रूप में किया गया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग नवोन्मेष और उद्यम की भावना के लिए जाने जाते हैं तथा यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति एवं उस इतिहास के लिए प्रसिद्ध है जो साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत के हमारे सपने को साकार करने में तेलंगाना की विकास यात्रा को समर्थन देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करता हूं।’’

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में