लाल किले से 15 अगस्त के भाषण के लिए पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव

Ads

लाल किले से 15 अगस्त के भाषण के लिए पीएम मोदी ने जनता से मांगे सुझाव

  •  
  • Publish Date - July 31, 2018 / 09:57 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए आम जनता से सुझाव मांगे हैं। जो सुझाव देना चाहते हैं वे लोग MyGov ओपन फोरम या नरेंद्र मोदी वेबसाइट साइट या एप पर अपने सुझाव दे सकते हैं।

बता दें कि इस वर्ष 15 अगस्त को होने वाला भाषण पीएम मोदी के इस कार्यकाल का लालकिले से दिया जाने वाला आखिरी भाषण होगा। ऐसे में इस भाषण पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

यह भी पढ़ें : एनआरसी-संसद में हंगामा,राज्यसभा में अमित शाह के बयान पर भड़का विपक्ष,कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि, ’15 अगस्त के भाषण को लेकर आपके क्या विचार और आइडिया हैं। उन्हें मेरे साथ खासतौर से बने फोरम नरेंद्र मोदी ऐप पर साझा करें। आप मायगॉव’ पर भी अपने सुझाव शेयर कर सकते हैं। आने वाले दिनों में मैं आपके सुझावों के मिलने का इंतजार करुंगा



 

सुझाव देने का ये है तरीका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपना आइडिया पहुंचाने के लिए आपको सरकार की वेबसाइट mygov.in पर जाना होगा यहां कमेंट बॉक्स पर कमेंट के जरिए अपना आइडिया पीएम तक पहुंचा सकते हैं।

वेब डेस्क, IBC24