(फोटो के साथ)
पुडुचेरी, तीन अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यहां पहुंचकर नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शहर में रोडशो शुरू किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ प्रधानमंत्री ने अजंता सिग्नल पॉइंट के पास अपने रोडशो की शुरुआत की, जो दो किलोमीटर से कुछ कम दूरी पर स्थित कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल के पास समाप्त होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो को रंगारंग और उत्साहपूर्ण बना दिया।
भाषा
जोहेब वैभव
वैभव