पीएम मोदी आज कर सकते हैं लॉकडाउन 2 की घोषणा, सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज कर सकते हैं लॉकडाउन 2 की घोषणा, सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज कर सकते हैं लॉकडाउन 2 की घोषणा, सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: April 14, 2020 4:20 am IST

भोपाल: देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का जो सुबह 10 बजे होगा। दरअसल, देश ये जानना चाहता है कि आफतकाल के बीच आखिर पीएम मोदी देश से क्या कहेंगे, हालांकि पीएम के संबोधन से पहले ही देश के 8 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में लॉकडाउन का ऐलान हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें:बच्चे के दान देने पर सीएम ने किया ट्वीट, ‘राम सेतु निर्माण में गिलहरी का योगदान भी बराबर’

देश में कोरोना के ताजा हाल और बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए बड़ा सवाल ये है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन खत्म करेंगे, या फिर शर्तों के साथ लॉकडाउन 2 का ऐलान होगा, अब देश का हर नागरिक, हर आम और खास ये जानना चाहता है कि पीएम मोदी देश के नाम अपने इस संबोधन में क्या कहेंगे।

ये भी पढ़ें: 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में खेत में मिली,…

मध्यप्रदेश की बात करें तो भोपाल, इंदौर के साथ उज्जैन को सील रखने के आदेश बढ़ आगे सकते हैं, 30 अप्रैल तक तीनों जिले सील रहने के आदेश जारी हो सकते हैं। जिन जिलों में कोरोना का एक भी मरीज नहीं, उन जिलों को लॉकडाउन से छूट मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: इस नगर निगम क्षेत्र में आज आधे शहर को नही मिलेगा पानी, पानी टंकी की…

ये ऐलान कर सकते हैं प्रधानमंत्री

– प्रधानमंत्री मोदी आज लॉकडाउन की तारीख बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। 
– लॉकडाउन की वजह से जारी कुछ पाबंदियों में छूट का ऐलान किया जा सकता है।
– रेल यात्रा और घरेलू हवाई यात्रा में कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है।
– प्रधानमंत्री मोदी खाने-पीने के सामान की उपलब्धता को लेकर भी ऐलान कर सकते हैं।
– सरकार की तरफ से मजदूरों और किसानों के लिये पैकेज की घोषणा भी की जा सकती है।
– कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों के लिए खास ऐलान की तैयारी है ताकि उनका और उनके परिवार का मनोबल बना रहे।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com