प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई के शासक के भाई के निधन पर जताया शोक

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई के शासक के भाई के निधन पर जताया शोक

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 06:09 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन पर शोक जताया और कहा कि समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के छोटे भाई थे।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महामहिम शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम के निधन से बेहद दुखी हूं। समाज की सेवा के लिए उनके प्रयासों को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।”

उन्होंने कहा, “मैं शाही परिवार और दुबई के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, 1950 में जन्मे शेख अहमद, दुबई के पूर्व शासक दिवंगत शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के सबसे छोटे बेटे थे।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश