प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के नए अमीर को शुभकामनाएं दीं

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के नए अमीर को शुभकामनाएं दीं

  •  
  • Publish Date - December 21, 2023 / 12:00 AM IST,
    Updated On - December 21, 2023 / 12:00 AM IST

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को कुवैत के अमीर के रूप में पदभार संभालने पर बुधवार को शुभकामनाएं दीं।

शेख मिशाल से पहले इस पद पर रहे शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का हाल में निधन हो गया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए विश्वास जताया कि आगामी वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे तथा कुवैत में भारतीय समुदाय फलता-फूलता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कुवैत के अमीर के रूप में कार्यभार संभालने के लिए महामहिम शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारे संबंध और मजबूत होंगे तथा कुवैत में भारतीय समुदाय फलता-फूलता रहेगा।’’

भाषा सिम्मी रंजन

रंजन