नाइजीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीनूबू को दी बधाई

Ads

नाइजीरिया के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने टीनूबू को दी बधाई

  •  
  • Publish Date - March 3, 2023 / 03:49 PM IST,
    Updated On - March 3, 2023 / 03:49 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नाइजीरिया के बोला अहमद टीनूबू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी और कहा कि वह उनके नेतृत्व में भारत-नाइजीरिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

नाइजीरिया में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार बोला टीनूबू को बुधवार तड़के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया गया।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए बोला अहमद टीनूबू को बधाई देता हूं। आपके नेतृत्व में भारत-नाइजीरिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप