प्रधानमंत्री मोदी ने के कामराज को श्रद्धांजलि दी

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने के कामराज को श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 02:32 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 02:32 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई(भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस के प्रभावशाली नेता रहे के. कामराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक प्रमुख नेता तथा एक असाधारण जन नायक करार दिया।

कामराज तत्कालीन मद्रास प्रांत के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभाई थी। उनका जन्म 15 जुलाई, 1903 को हुआ था और उनका निधन दो अक्टूबर, 1975 को हुआ।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ थिरु के. कामराज जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के एक दिग्गज और असाधारण जननायक के तौर पर उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र-निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा, समावेशी विकास और वंचितों के कल्याण जैसे क्षेत्रों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आज भी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती है।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश