पश्चिम एशिया युद्ध को समाप्त कराने में विश्व नेताओं के साथ अपने संबंधों का लाभ उठाएं मोदी: उमर

पश्चिम एशिया युद्ध को समाप्त कराने में विश्व नेताओं के साथ अपने संबंधों का लाभ उठाएं मोदी: उमर

पश्चिम एशिया युद्ध को समाप्त कराने में विश्व नेताओं के साथ अपने संबंधों का लाभ उठाएं मोदी: उमर
Modified Date: March 30, 2026 / 10:03 pm IST
Published Date: March 30, 2026 10:03 pm IST

जम्मू, 30 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष में शामिल देशों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत संबंधों को देखते हुए भारत तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, ईरान व अमेरिका के साथ अपने संबंधों का लाभ उठा रहा है और युद्ध को समाप्त करने के किसी भी प्रयास का स्वागत किया जाना चाहिए।

अब्दुल्ला ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से कहा, “जैसा कि मैंने विधानसभा में कहा, हम चाहते हैं कि युद्ध जल्द से जल्द समाप्त हो। इन सभी देशों के साथ प्रधानमंत्री के अच्छे संबंधों के कारण वह भूमिका निभाना शायद किसी और के लिए संभव न हो।”

उन्होंने युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मैं बस इतना ही कहूंगा कि अगर कोई भी देश इस युद्ध को रोकने में भूमिका निभा सकता है, तो किसी को भी इस पर कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”

उमर ने कहा, “मैं अपनी बात दोहराता हूं। हमारे प्रधानमंत्री के सभी देशों के साथ अच्छे और घनिष्ठ संबंध हैं, फिर चाहे वह इजराइल हो, अमेरिका हो, ईरान हो या ईरान के आसपास के देश हों। अगर इन संबंधों का उपयोग कुछ प्रगति करने और स्थिति को शांत करने में मदद करने के लिए किया जा सकता है, तो यह एक अच्छी बात होगी।”

भाषा जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में