पीएम मोदी के भाई के तबीयत को लेकर आई बड़ी अपडेट, डॉक्टरों ने दी ये जानकारी, कल ही सड़क हादसे में हुए थे घायल
पीएम मोदी के भाई के तबीयत को लेकर आई बड़ी अपडेट : PM Modi's brother health update : Doctors Give update to Prahlad Modi's Health
Modi's brother's Mercedes car accident
मैसुरु : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी और परिवार के सदस्यों की हालत अब ‘‘स्थिर और ठीक’’ है। चिकित्सकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रह्लाद मोदी और उनके परिवार के सदस्य मैसुरु के निकट कार हादसे में घायल हो गए थे और उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Read More : जेल से रिहा होंगे नवजोत सिंह सिद्धू? सजा पूरी होने से पहले ही मिल सकती है रिहाई, जानें अपडेट
चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों के आज शाम या बृहस्पतिवार को सुबह तक अस्पताल में भर्ती रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उन्हें छुट्टी दिये जाने का फैसला परिवार से परामर्श कर उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की एक टीम द्वारा लिया जाएगा।
Read More : हीटर ने उजाड़ दिया परिवार, धुएं से दम घुटने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, पसरा मातम
इस हादसे में प्रह्लाद, उनके पुत्र, पुत्रवधू और छह वर्षीय पोते और वाहन चालक को ‘‘मामूली’’ चोटें आई थीं। घायलों को जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह हादसा अपराह्न लगभग डेढ़ बजे काडाकोला के निकट हुआ। ऐसा बताया जा रहा है कि बांदीपुर जा रही कार सड़क पर बने डिवाइडर से जा टकराई थी।

Facebook


