रायपुर। रायपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की पिटाई करने से युवक को दिल का दौरा पड़ गया जिसके बाद उसको अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती होने के बाद आरोपी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर इलाके में महानंद नाम का युवक अपनी पत्नी को पीटकर उससे बच्चा छीनकर फरार हो गया है।
पढ़ें- सैनिकों ने दो मासूम बच्चों और उनकी मां को गोलियों से भूना.. देखें वीडियो
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक की तलाश करके उससे बच्चा लेकर महिला को सौंप दिया। बच्चा छीने जाने से नाराज युवक ने आगबबूला होकर पुलिस पर ही हमला कर दिया जिसके बाद पुलिसकर्मियो ने भी युवक की जमकर पिटाई कर दी और थाने ले आए।
पढ़ें- फेसबुक पर मतदाताओं से सीधा संवाद, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एक अक्टूबर को होंगे रूबरू
बाद में युवक की तबीयत बिगड़ गयी और उसे दिल का दौरा पड़ गया। आनन फानन में आरोपी युवक को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेकाहारा में डॉक्टरो ने उसको हार्ट अटैक आने की बात कही और भर्ती कर लिया है। फिलहाल आरोपी महानंद की तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24