पुलिस भी रह गई दंग, जब विधायक के घर छापेमार कार्रवाई के दौरान मिला AK47 और जिंदा कारतूस

पुलिस भी रह गई दंग, जब विधायक के घर छापेमार कार्रवाई के दौरान मिला AK47 और जिंदा कारतूस

पुलिस भी रह गई दंग, जब विधायक के घर छापेमार कार्रवाई के दौरान मिला AK47 और जिंदा कारतूस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: August 16, 2019 3:20 pm IST

मोकापा: बिहार के मोकापा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल इलाके के विधायक अनंत सिंह के घर पर पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान विधायक के घर से एके47 रायफल और 26 राउंड जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर से हथियारों की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पूलिस और एटीएस की टीम ने अनंत सिंह के घर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई लगभग 7 घंटे चली।

Read More: सांसद संतोष पांडेय ने आबकारी विभाग की कस्टडी में मृत मिले बैगा आदिवासी के परिजनों से की मुलाकात, कही ये बात…

मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस को अनंत सिंह के घर से हथियारों की तस्करी किए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस और एटीएस की टीम ने अल सुबह चार बजे विधायक अनंत सिंह के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस की टीम ने मकान के खपरैल हिस्से से एके-47 राइफल, पांच राउंड गोलियां, दो ग्रेनेड व 21 राउंड कारतूस और मैगजीन बरामद किए।

Read More: मस्जिद में हुआ बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत 15 घायल

बता दें कि अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी लोकसभा का चुनाव मुंगेर से लड़ी थीं। लेकिन जेडीयू से उम्मीदवार ललन सिंह ने जीत हासिल की। चुनाव के प्रचार के दौरान अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को कांग्रेस के टिकट से मैदान में उतारने का प्रयास भी किया था लेकिन वो टिकट हासिल नहीं कर पाए। चुनाव से पहले अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए थे।

Read More: यूएन की अहम बैठक से पहले पाकिस्तान को एक और झटका, 9 देशों ने समर्थन देने किया इनकार

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/yrnd4TDzmDU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"