झारखंड, ओडिशा और बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने माओवाद, मादक पदार्थों के मुद्दों पर चर्चा की

झारखंड, ओडिशा और बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने माओवाद, मादक पदार्थों के मुद्दों पर चर्चा की

झारखंड, ओडिशा और बंगाल के पुलिस अधिकारियों ने माओवाद, मादक पदार्थों के मुद्दों पर चर्चा की
Modified Date: July 30, 2026 / 07:27 pm IST
Published Date: July 30, 2026 7:27 pm IST

चाईबासा, 30 जुलाई (भाषा) झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें माओवाद और मादक पदार्थों की तस्करी सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, तीनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

बयान में कहा गया कि बैठक में माओवादी गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी और मवेशियों की तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी दस्तों के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा उनके खिलाफ प्रभावी संयुक्त कार्रवाई के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति पर समन्वय बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थों और मवेशी तस्करों से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

बयान के अनुसार, बैठक में झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुदीप किस्पोटा, ओडिशा के राउरकेला पश्चिमी क्षेत्र के डीआईजी ब्रजेश कुमार राय तथा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा रेंज के डीआईजी अभिषेक मोदी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में