जयपुर, दो जनवरी (भाषा) राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने पुलिसकर्मियों से जनता की अपेक्षा के अनुरूप काम करने का आह्वान किया।
मिश्रा ने सोमवार को यहां पुलिस मुख्यालय में आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में सभी पुलिस कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मिश्रा ने सभी पुलिसकर्मियों से नये साल में निष्ठापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर प्रदेश में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर महानिदेशक (जेल) भूपेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
भाषा पृथ्वी
शोभना
शोभना