पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मी के गर्भपात से संबंधित दावे को खारिज किया

Ads

पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मी के गर्भपात से संबंधित दावे को खारिज किया

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 03:52 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 03:52 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे को शुक्रवार को ‘‘पूरी तरह झूठा और भ्रामक’’ बताया कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई एक महिला पुलिसकर्मी का गर्भपात हो गया।

घायल महिला पुलिसकर्मी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद यह दावा किया गया था।

कई पोस्ट में कहा गया कि वह चार महीने की गर्भवती थीं और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में उनका गर्भपात हो गया।

दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ये तस्वीरें तब की हैं जब प्रदर्शन के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में संबंधित पुलिसकर्मी घायल हो गई थी।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, ‘‘संबंधित महिला पुलिसकर्मी न तो विवाहित है और न ही गर्भवती है। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में है।’’

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट जानकारी साझा न करें।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल