जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की गयी जान
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादी हमले में पुलिसकर्मी की गयी जान
श्रीनगर, 22 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में बुधवार को आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की जान चली गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी
गोलीबारी बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे अनंतनाग के लाल चौक पर हुई।
उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हवलदार आशिक हुसैन हमले में घायल हो गए और उन्हें अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने हुसैन को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी संगठन, ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की ज़िम्मेदारी ली है।
भाषा
माधव मनीषा
मनीषा

Facebook


