ओडिशा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा धंसा

Ads

ओडिशा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा धंसा

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 01:03 AM IST

केंद्रपाड़ा, 16 अगस्त (भाषा) ओडिशा के पारादीप बंदरगाह को जाजपुर के खनिज समृद्ध क्षेत्रों से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के एक निर्माणाधीन हिस्से का लगभग 100 मीटर हिस्सा रविवार को ‘लगातार हो रही बारिश’ के कारण धंस गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना केंद्रपाड़ा जिले में मार्शाघाई थाना क्षेत्र के नीलाचल बाजार के पास हुई।

उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन सड़क का हिस्सा धंसने के बाद वहां खड़े तीन ट्रक गड्ढे में गिर गए।

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय वाहनों में चालक या सहायक मौजूद नहीं थे, इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के भुवनेश्वर क्षेत्रीय कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण लंबे समय तक जलभराव होने से सड़क का यह हिस्सा धंस गया।

उन्होंने यह भी कहा कि वाहनों को उस स्थान पर खड़ा करने की अनुमति नहीं थी।

भाषा प्रचेता संतोष

संतोष