राष्ट्रपति ने लोकसभा, राज्यसभा का सत्रावसान किया

राष्ट्रपति ने लोकसभा, राज्यसभा का सत्रावसान किया

राष्ट्रपति ने लोकसभा, राज्यसभा का सत्रावसान किया
Modified Date: February 15, 2024 / 10:07 pm IST
Published Date: February 15, 2024 10:07 pm IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया।

संसद के बजट सत्र को पिछले सप्ताह शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

लोकसभा सचिवालय के एक वक्तव्य के अनुसार, ‘‘लोकसभा का 15वां सत्र जो 31 जनवरी, 2024 को शुरू हुआ था, उसका महामहिम राष्ट्रपति ने 15 फरवरी, 2024 को सत्रावसान कर दिया।’’

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने 15 फरवरी, 2024 को राज्यसभा का सत्रावसान कर दिया जिसे 10 फरवरी को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।’’

सत्रावसान किसी संसद सत्र का औपचारिक समापन होता है जिसे राष्ट्रपति के आदेश पर ही पुन: आहूत किया जा सकता है।

बजट सत्र 17वीं लोकसभा का अंतिम सत्र था।

भाषा वैभव माधव

माधव


लेखक के बारे में