देहरादून में नाबालिग छात्र से कुकर्म का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार
देहरादून में नाबालिग छात्र से कुकर्म का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार
देहरादून, 22 जुलाई (भाषा) देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के साथ कथित रूप से अश्लील हरकतें और कुकर्म करने के आरोप में प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, पौंधा स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एस. वोहरा सार्थक (57) को 15 वर्षीय छात्र के पिता से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
शिकायत में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से छात्र अकेले और गुमसुम रहने लगा था जिसके बाद परिजनों द्वारा बार-बार पूछे जाने पर उसने रोते हुए उन्हें प्रधानाचार्य की कथित करतूत के बारे में बताया।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा पांच (एफ)/6/7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा दीप्ति
जोहेब
जोहेब

Facebook


