Priyanka Gandhi on BJP | Photo Credit: IBC24
दिल्ली: Priyanka Gandhi on BJP देश में आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ कुछ राज्यों में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करते हुए छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है।
Priyanka Gandhi on BJP चुनाव आयोग के इस ऐलान के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव का शेड्यूल निष्पक्ष तरीके से तय नहीं किया गया। उन्होंने ने कहा कि कुछ चुनाव की तारीख है, आते हैं दिए जाते हैं और जिस तरह से फेस बनाए जाते हैं वो सब मुझे तो लगता है कि भाजपा के कुछ निर्णय से बनते हैं।
चुनावों में जिस तरह से तारीखों की घोषणा होती है और चरणों को निर्धारित किया जाता है, ये सब BJP की सुविधानुसार तय होता है।
: कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी pic.twitter.com/WcECflsk6C
— Congress (@INCIndia) March 16, 2026
बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सिर्फ पश्चिम बंगाल में मदतान दो चरणों में होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि चारों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना चार मई को होगी।