PUBG की लत ने ले ली 12वीं के स्टूडेंट की जान, मां की साड़ी से लगाया फांसी, मौत

Ads

पिता से जब मोबाइल नहीं मिला तो स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

  •  
  • Publish Date - February 19, 2022 / 11:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

Death due to PUBG addiction : जयपुर। PUBG की लत ने एक छात्र की जान ले ली। पिता से जब मोबाइल नहीं मिला तो स्टूडेंट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारहवीं के छात्र केआदित्य कुमार की लाश बरामद की।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के सोडाला निवासी 12वीं क्लास का छात्र को मोबाइल पर पब्जी खेलनी की लत लगी हुई थी. उसका मोबाइल खराब हो गया तो उसने पिता से नया मोबाइल दिलाने की ज़िद की, लेकिन पिता के मोबाइल नहीं दिलाने पर नाराज होकर उसने अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस असली हो या नकली, बीमा कंपनियां हर हाल में देगी बीमा क्‍लेम! HC का फैसला

आदित्य कुमार (18) ने मां की साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। आदित्य के पिता विजय सिंह ने उसके कमरे में जाकर देखा तो आदित्य फांसी के फंदे पर झूलता दिखाई दिया। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  तालिबानी सजाः ससुराल वालों ने महिला को चरित्रहीन बताकर मुंडवाया सिर, फिर चेहरे पर कालिख-चूना पोत पूरे गांव में घुमाया

बता दें ​कि हाल ही में 13 फरवरी मृतक आदित्य का जन्मदिन था, इस मौके पर बेटे ने पब्जी गेम खेलने के लिए मोबाइल मांगा था, लेकिन पिता के फटकार लगाने से नाराज छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें:  नशे में धुत मिली ये मशहूर अभिनेत्री, राहगीरों पर चढ़ा दी कार, पुलिस ने रोका तो देने लगी गालियां