पुडुचेरी, 11 फरवरी (भाषा) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए बुधवार को विधानसभा में अंतरिम बजट पेश करेंगे।
रंगासामी के पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सत्र सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा और मुख्यमंत्री वित्त वर्ष 2026-2027 के शुरुआती कुछ महीनों के दौरान विभागों के खर्चों को पूरा करने के लिए धन आवंटन के वास्ते लेखानुदान विधेयक पेश करेंगे।
केंद्र शासित प्रदेश में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए अभी पूर्ण बजट पेश नहीं किया जा सकता।
सदन मौजूदा वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए अनुपूरक अनुदान भी पारित करेगा।
सदन में 30 निर्वाचित और तीन नामित विधायक हैं।
रंगासामी ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।
भाषा
सिम्मी सुरभि
सुरभि