पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 14, 2020 10:26 am IST

पुडुचेरी, 14 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वी नारायणसामी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा सदस्य वी वैथिलिंगम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए वी सुब्रमण्यम, केंद्र शासित प्रदेश के कई मंत्री एवं विधायक भी नेहरू को श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे।

नेहरू की जयंती के मौके पर उनकी याद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाषा हक हक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में